कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। यात्री जनकल्याण समिति की आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। समिति ने मेट्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से जर्जर रोड की शिकायत की। बताया कि मां बारा देवी मंदिर शहर का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां भक्त लेटकर व नंगे पैर चलकर देवी दर्शन को आते हैं। जवारे भी उठते हैं। सड़क पर पैदल चलना भी परेशानी देता है। सड़क की दुर्दशा को देखते हुए पैचवर्क की मांग की गई। बैठक में विकास अग्रवाल, मंजू पांडेय, रामानुज तिवारी, बृजेश मिश्रा, बृजेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...