देहरादून, मार्च 26 -- विकासनगर। उक्रांद ने पछुवादून क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की। उत्तम मेहरा को नगर अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष बनाया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष उत्तम मेहरा को हर्बटपुर नगर अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह बिष्ट को जिला उपाध्यक्ष (पछुवादून) नियुक्त किया। इस मौके पर अरविंद तोमर और सौरभ उनियाल ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे जनहित के मुद्दों को उठाने में तेजी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.