नैनीताल, जुलाई 23 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की नगर इकाई ने पार्टी के संस्थापक सदस्य नरेंद्र सिंह रजवार के निधन पर पार्टी कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की।सभा का संचालन करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने रजवार के कर्मचारी संगठनों में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि रजवार ने अपने अंतिम समय तक कर्मचारी हितों के लिए निरंतर कार्य किया और हमेशा बेहतर कार्यसंस्कृति के पक्षधर रहे। पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि नरेंद्र सिंह रजवार के भीतर गहरी सामाजिक और राजनीतिक चेतना थी। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र उनियाल को दी श्रद्धांजलि उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान विभिन्...