देहरादून, अप्रैल 3 -- उत्तराखंड क्रांति दल ने दून में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड सरकार से शहर को अपराध मुक्त बनाने की मांग की। शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल के मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ ने लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध द्रोण चौक में उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया। कचहरी स्थित उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय कार्यालय में एकत्रित हुए पदाधिकारियों ने एक स्वर में देहरादून को अपराध मुक्त बनाने की मांग की । उत्तराखंड क्रांति दल मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने कहा कि दून के शांत वातावरण में सुनियोजित तरीके से अराजकता का माहौल बना कर अपराधिक तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है। लगातार बढ़ती घटनाएं इसके उदाहरण हैं। कहा कि फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.