बागेश्वर, अगस्त 12 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। बैजनाथ स्थित मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नौ अगस्त की रात प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। यूकेडी के गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा ने जिलाधिकारी को एसडीएम गरुड़ के माध्यम से ज्ञापन भेजकर मामले के वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यूकेडी ने प्रसव से लेकर रेफर किए जाने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की है। संगठन ने महिला के अस्पताल में भर्ती होने के समय, चिकित्सकीय स्थिति, उपच...