देहरादून, दिसम्बर 23 -- उतराखंड क्रांति दल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी पर कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उतराखंड क्रांति दल महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला के नेतृत्व में वर्करों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने द्रोण चौक के समीप प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब ज्वालापुर के पूर्व विधायक एवं महिला के बीच फोन रिकॉर्डिंग के माध्यम से जो बाते सामने आयी हैं उससे स्पष्ट है कि भाजपा के बड़े नेता का नाम सामने आ रहा है। परवीन रमोला ने कहा कि धामी सरकार तत्काल इस हत्याकांड के गवाह पूर्व विधायक समेत अन्य को फोन सहित हिरासत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.