घाटशिला, दिसम्बर 15 -- पोटका। प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के 12वीं कक्षा के 105 छात्र-छात्राओं का वनभोज सह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को चांडिल जलाशय में नौका विहार अभयारण्य का भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रधानाध्यापिका जोबा सोरेन,विज्ञान के शिक्षक कृष्ण सिंह व बादल सिंह सरदार ने छात्रों को चांडिल जलाशय में बिजली उत्पादन, मछली पकड़ने व पालने का कौशल व चांडिल जलाशय का साहित्यक परिदृश्य की जानकारी दी। मौके पर किरण कुजूर व अतूल महतो ने अभयारण्य के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि व दशम जलप्रपात पर छात्र-छात्राओं को रूबरू करवाया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदर्शन सरदार, शैक्षणिक समिति के सदस्य उज्वल कुमार मंडल उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.