घाटशिला, फरवरी 1 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोहालडांगा में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर माध्यमिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले 37 विद्यार्थियों को विदाई दी गई। उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक कलम और एक फाइल भी दिया गया। इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष आसाबती राणा, विद्यालय के प्रधान अध्यापक मिर्जा टुडू, शिक्षक नेत्र कुमार नायेक, नारायण ठाकुर, रेवती महतो, राजकुमार मुर्मू, मुटूरखाम के सीआरसी, सीआरपी संजीव महाकुड़, उपस्थित थे। फोटो-14 विदाई समारोह में मौजूद शिक्षक एवं छात्र।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.