नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- अहमदाबाद। ओएनजीसी के निदेशक (अन्वेषण) ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा कि ई20 पेट्रोल से आयात में उल्लेखनीय कमी लाने और आत्मनिर्भरता को काफी हद तक बढ़ाने में मदद मिल सकती है। सिन्हा ने कहा, ई20 पेट्रोल एक चुनौती है, लेकिन प्रौद्योगिकी के साथ इसका समाधान भी निकलेगा। हम करीब 90 प्रतिशत आयात करते हैं। इसलिए अगर हम उपभोक्ताओं के लिए किसी तरह की परेशानी पैदा किए बिना 20 प्रतिशत एथनॉल का सफलतापूर्वक मिश्रण कर पाते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि आयात में कितनी महत्वपूर्ण कमी आएगी और हमारी आत्मनिर्भरता कितनी बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...