प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रोफेशनल इंजीनियर्स वेलफेयर सोसाइटी (पीईडब्लूएस) की प्रबंध कारिणी समिति का चुनाव सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुआ। इसमें इंजीनियर संजीव त्रिपाठी अध्यक्ष, संजीव जौहरी सचिव और अभय कुमार वैश्य उप सचिव चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवेष धर त्रिपाठी और उप कोषाध्यक्ष पद पर विनीत कुमार पांडेय निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी इंजीनियर प्रमोद कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी समिति एक अप्रैल 2026 से अपना कार्यभार संभालेगी। सभा में इंजीनियर सुजीव गुप्ता, शरद श्रीवास्तव, मनीष घोष, विवेक गुप्ता, केसी सिंह समेत अन्य इंजीनियर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.