मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला पंचायती राज प्रशिक्षण सभागार में ई-ग्राम कचहरी पोर्टल से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायतों के सरपंच, न्याय मित्र तथा ग्राम कचहरी सचिवों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर डिजिटल प्रणाली को सशक्त बनाना और ग्राम कचहरी के कार्यों को ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को ई-ग्राम कचहरी पोर्टल के संचालन, उपयोग और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से मामलों के पंजीकरण, रिकॉर्ड संधारण और ऑनलाइन निगरानी की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से ग्राम कचहरी के कार्यों में पारदर्शिता, तेजी और जवाबदेही बढ़ेगी, जिससे आम लोगों को न्यायिक सेवाएं अधिक सुगमता से...