सोनभद्र, अगस्त 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। ई-20 पेट्रोल के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सगड़ी पर बाइक लादकर पेट्रोल की गुणवत्ता और बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता लगातार परेशान है। उनका आरोप है कि ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद मोटरसाइकिल और फोर-व्हीलर वाहनों के इंजन में खराबी तथा धुआं निकलने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर ई-20 पेट्रोल को सही बता रही है, जबकि भाजपा के कुछ मंत्री, विधायक और सलाहकार भी इसके विरोध में बयान दे चुके हैं। प्रमोद यादव ने कहा कि गन्ने और चावल से एथेनॉल तैयार कर पेट्रोल में मिलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि त्योहार के समय चीनी के द...