आरा, जुलाई 31 -- आरा। आम आदमी पार्टी की भोजपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वर्ष 2023 से पहले निर्मित वाहनों में ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल को अनिवार्य किए जाने के विरोध में जनजागरण अभियान चलाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार आम जनता को जबरन ई-20 पेट्रोल उपयोग करने के लिए बाध्य कर रही है, जिससे पुराने वाहनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर दिल्ली के संविधान क्लब में अरविंद केजरीवाल टाउन हॉल कार्यक्रम करेंगे, जिसमें पार्टी की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से आम लोग भी जुड़ सकते हैं। अभियान में महेंद्र शर्मा, कृष्ण मोहन ठाकुर, अमित कुमार सिंह, रमेश सिंह, ब्रजेश गुप्ता, प्रमोद कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर से सबक, E-20 पेट्रोल के खिलाफ गाड़ी मार्च से पहले ही 'टीम भारत...