नोएडा, जनवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा। जिले में कृषि यंत्रों की सब्सिडी लेने के लिए लाभार्थियों का चयन शनिवार को किया जाएगा। ई-लाॅटरी की प्रक्रिया विकास भवन के सभागार में होगी। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रों एवं फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्रों की बुकिंग करने वाले कृषकों के लाभार्थी चयन के लिए ई-लाॅटरी का आयोजन होगा। लाभार्थियों का चयन जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष किया जाएगा। ई-लाटरी के दौरान बुकिंग करने वाले किसान समेत अन्य शामिल हो सकते हैं। दाखिले के लिए आवेदन दो फरवरी से होंगे ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में निशुल्क एवं बाल अधिकार अधिनियम व अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश कराए जाने के लिए सीएसआर व एनजीओ के साथ बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि जरुरतमंद बच...