रामपुर, फरवरी 25 -- शाहबाद। बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र निवासी अतर सिंह अपने पिता सोहनलाल और पुत्र रामवीर के साथ ई-रिक्शा से शाहबाद की ओर जा रहा था। शाहबाद-सिरौली मार्ग पर टांडा गांव के पास सामने से आ रहे छात्र को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद अतर सिंह ने अपने पिता सोहनलाल और पुत्र रामवीर को उसी ई-रिक्शा में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद प्राथमिक उपचार देकर दोनों घायलों को घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...