अमरोहा, मई 23 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गुलामपुर लिंक मार्ग पर शनिवार दोपहर ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव डांकेवाली डगरौली निवासी हीरा पुत्र भगवान सहाय शनिवार दोपहर पत्नी सोनिया के साथ ई-रिक्शा से अपनी बेटी के यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर जा रहा था। जैसे ही उसकी ई-रिक्शा रुखालू-गुलामपुर लिंक मार्ग पर पहुंची कि लठीरा गांव के पास बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में हीरा व उसकी पत्नी सोनिया एवं बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी सतीश घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल, दो रेफर तीनों घायलों को ग्रामीणों ने उ...