जमुई, मार्च 7 -- जमुई, निज संवाददाता जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर भजौर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा पर सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर होने की वजह से गुरुवार की रात प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान दौलतपुर गांव निवासी मदन मंडल के पुत्र गौतम मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गौतम मंडल ई- रिक्शा पर सवार होकर जमुई से अपने घर दौलतपुर गांव जा रहा था। जैसे ही ई- रिक्शा भजौर के पास पहुंची इसी दौरान सामने में अचानक तेज रफ्तार बाइक आ गई। जिसे बचाने के ...