अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या, संवाददाता। परिवहन निगम की वातानुकूलित ई- बसों से धार्मिक नगरी अयोध्या से प्रयागराज, काशी, गोरखपुर और लखनऊ तक का सुगम सफर आसान हो गया है। अब अयोध्या डिपो से आधुनिक वातानुकूलित ई- बसों का संचालन शुरू हो गया है। ई- बसों में सफर से कम किराया, जीपीएस ट्रैकिंग और बेहतर सुविधाओं से यात्रियों को सस्ती व पर्यावरण अनुकूल यात्रा मिल सकेगी। शनिवार को प्रयागराज और लखनऊ के लिए ई- बसों को ट्रायल के तौर पर अयोध्या डिपो से रवाना किया गया। शेष निर्धारित मार्गों पर ई- बसों का संचालन भी ढर्रें पर लाने का दावा किया जा रहा है। परिवहन निगम अयोध्या डिपो को धार्मिक नगरी, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और राजधानी लखनऊ से जोड़कर यात्रियों के सुगम सफर के लिए 52 सीटर वातानुकूलित 20 ई- बसों की सौगात मिली है। यह भी पढ़ें- विद्या वाहिनी से पू...