गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लोक निर्माण विभाग में ई-ऑफिस लॉगिन न होने से वेतन रूकने से आक्रोशित कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्य अभियंता का घेराव किया। मुख्य अभियंता ने कर्मचारियों को शीघ्र ही वेतन जारी कराने का आश्वासन दिया। डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामसमुझ शर्मा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब कई कार्यालयों में कम्प्यूटर की व्यवस्था ही नहीं थी, तो कर्मचारियों से ई-ऑफिस लॉगिन की अपेक्षा करना पूरी तरह अव्यावहारिक है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कुछ कार्यालयों में कम्प्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन अब ई-ऑफिस पोर्टल पर लॉगिन करते समय साइट बंद या त्रुटि प्रदर्शित कर रही है, जिससे कर्मचारी अपने कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इस मौके पर अनूप कुमार श्रीवास्तव, संदीप तिव...