गाजीपुर, जून 2 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम प्रधानों का पांच वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। तकनीकी कारणों से ई-स्वराज पोर्टल बंद होने के चलते विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों में नए विकास कार्यों पर फिलहाल रोक लगी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हुआ था। शासन ने प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए उन्हें ही प्रशासक नियुक्त किया है, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- जिले की 17 ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत बने प्रशासक ग्रामीणों का कहना है कि ...