रांची, अगस्त 5 -- रांची। डोरंडा स्थित लेवल-7 में बुधवार को साइबरपीस कैफे द्वारा ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 'चैंपियन क्लैश - एफएफ मैक्स कम्युनिटी इंडिया' का आयोजन हुआ। इसमें झारखंड और बिहार के कई गेमर्स ने हिस्सा लिया। साइबरपीस की सीईओ शिवांगी रॉय ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं में जिम्मेदार गेमिंग, ऑनलाइन सुरक्षा और निष्पक्ष खेल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के विजेता को Rs.2,999, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट, रनर-अप को Rs.1,999, मेडल व सर्टिफिकेट तथा तीसरे स्थान की टीम को Rs.999, मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...