बदायूं, मई 21 -- दातागंज। विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गो ग्रीन आह्वान को धरातल पर उतारते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वह प्रदूषण मुक्ति और ईंधन बचत के लिए अपनी लग्जरी गाड़ियां छोड़कर अचानक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से नगर के कार्यक्रमों में पहुंचे। विधायक का यह सादगी भरा अंदाज देख नगरवासी हैरान रह गए। आमतौर पर वीआईपी काफिले में चलने वाले जनप्रतिनिधि को इस तरह साधारण रूप से इलेक्ट्रिक स्कूटी से सड़कों पर सफर करते देख हर कोई उनकी सादगी की तारीफ कर रहा है। इस अनूठी पहल के जरिए विधायक राजीव कुमार सिंह ने जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने और बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए प्रेरित किया। उनके इस कदम की पूरे क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि राजनेताओं द्वारा ऐसे प्रयास समाज में एक सकारात्मक बदला...