नई दिल्ली, फरवरी 17 -- साल 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार ने नया मोड़ ले लिया है। अब तक जहां स्टार्टअप कंपनियां आगे थीं, वहीं अब पुरानी दिग्गज कंपनियों ने बाजार पर मजबूत पकड़ बना ली है। डेटा के मुताबिक, रेगुलर ब्रांड्स ने कुल सेगमेंट में करीब 60% मार्केट शेयर हासिल कर लिया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान TVS मोटर कंपनी, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Rs.10.99 लाख में आई मारुति ई-विटारा, मात्र Rs.3.99 आएगा 1 किमी. चलने का खर्चTVS ने रचा नया रिकॉर्ड होसुर स्थित TVS मोटर कंपनी ने Q3 FY26 में एक ही तिमाही में 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने का बड़ा मुकाम हासिल किया। कंपनी की इलेक्ट्रिक लाइन-अप में TVS iQube और TVS ऑर्बिटर शामिल हैं। मजबूत सप्लाई चेन, बड़े ड...