बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। पटना उच्च न्यायालय के जस्टिस शशिभूषण प्रसाद सिंह शनिवार को बेगूसराय व्यवहार न्यायालय पहुंचे। वे बेगूसराय न्यायालय के इंस्पेक्टिंग जज भी हैं। जहां तीन ई-सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया। इन केंद्रों के माध्यम से अब पक्षकारों को अपने मुकदमों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। इससे न्यायिक प्रक्रिया सरल होगी। जस्टिस शशिभूषण प्रसाद सिंह के न्यायालय पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत और अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इन ई-सेवा केंद्रों का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाना और आम जनता तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। जस्टिस शशिभूषण प्रसाद सिंह ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कॉन्फ्रेंस हॉल, वकील हॉल, पार्क, फीडिंग-कम-चेंजिंग रूम और क्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.