शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के केरुगंज चौराहे के पास शनिवार शाम करीब सवा चार बजे एक हादसे में ई-सिटी बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। ई-सिटी बस डिपो इंचार्ज गुलशन कुमार ने बताया कि बस रेलवे स्टेशन से बरेली मोड़ जा रही थी। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के पास केरुगंज चौराहे पर एक व्यक्ति अचानक असंतुलित होकर बस के पिछले पहिये के नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक की लापरवाही थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। बस में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।वहीं, चौक कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार रॉय के अनुसार व्यक्ति नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। उसके जेब से शराब का पैक भी मिला है...