छपरा, मार्च 20 -- छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में आपराधिक मामलों के अनुसंधान को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीनियर एसपी विनीत कुमार ने सभी थाना अध्यक्षों व अनुसंधान पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में दर्ज होने वाले प्रत्येक कांड को अनिवार्य रूप से ई-साक्ष्य पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीनियर एसपी विनीत कुमार ने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ई-साक्ष्य पोर्टल के माध्यम से मामलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे अनुसंधान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही उच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.