ई-साक्ष्य ऐप पर हो साक्ष्यों की रियल टाइम वीडियोग्राफी : डीजीपी
लखनऊ, मई 21 -- - अपराध स्थल, तलाशी, बरामदगी की भी होगी रिकार्डिंग लखनऊ, विशेष संवाददाता डीजीपी राजीव कृष्ण ने विवेचना को अधिक पारदर्शी, वैज्ञानिक और न्यायालय में मजबूत बनाने के लिए ई-साक्ष्य मोबाइल ऐप को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने को लेकर विस्तृत निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि ई-साक्ष्य ऐप एक उन्नत डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन प्रणाली है, जिसे नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप विकसित किया गया है। सभी जिलों में विवेचक घटनास्थल, बरामदगी, तलाशी, गवाहों के बयान और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की रियल टाइम वीडियो और फोटोग्राफी सुनिश्चित करें।
नई प्रणाली और साक्ष्य की प्रामाणिकता डीजीपी मुख्यालय की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि नई प्रणाली के तहत रिकार्ड किए गए साक्ष्यों पर टाइम स्टैंप और डिजिटल सत्यापन भी रहेगा, जिससे उनकी प्रामाणिकता बनी रहेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.