रांची, मार्च 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नए आपराधिक कानून के तहत कोर्ट से समन निर्गत होने से लेकर इसके तामिले तक को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से निष्पादित किया जाएगा। एनआईसी नई दिल्ली ने इसके लिए ई समन एप्लिकेशन तैयार किया है। डीजीपी के आदेश पर ई समन एप्लिकेशन की कार्रवाई के लिए सीसीटीएनएस के नोडल प्रभारी कार्तिक एस को जिम्मेदारी दी गई है। कार्तिक एस ने इस संबंध में सभी जिलों के एसपी व रेल एसपी को पत्र लिखकर प्रत्येक इकाई में नोडल अफसर नियुक्त करने का निर्देश दिया है। ई समन के जिलावार नोडल पदाधिकारी के लिए प्रत्येक जिले में यूजर आईडी बनेगा। जिला के नोडल पदाधिकारी इसके बाद अपने यूजर आईडी से थानावार पदाधिकारियों के लिए यूजर आईडी बनाएंगे। इसी के माध्यम से समन का तामिला भी कराया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने रविवार तक सभी जिलों के एसपी से नोडल पदाधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.