सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में रहने वाले मरीजों के लिए अब विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। ई-संजीवनी टेली-मेडिसिन सेवा ने प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि जिले में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी इस पोर्टल का प्रभावी उपयोग कर मरीजों को समयबद्ध और बेहतर उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। ई-संजीवनी के माध्यम से मरीज अपने नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉल द्वारा परामर्श प्राप्त कर रहे हैं। केंद्रों पर तैनात सीएचओ पहले मरीज की प्रारंभिक जांच करते हैं, फिर आवश्यकतानुसार बड़े चिकित्सा संस्थानों के सामान्य या विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क स्थापित करते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.