देवघर, मार्च 13 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक होटल सभागार में ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन एवं एनसीडी पोर्टल ऐप को लेकर प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एनसीडी के नोडल पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम में राज्य एनसीडी कोषांग से धीरज राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन सेवा को प्रभावी ढंग से लागू करने और एनसीडी पोर्टल के बेहतर उपयोग को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मरीजों को बेहतर परामर्श सेवा उपलब्ध कराने के तरीकों से अवगत कराया गया। बैठक में इंटेलीहेल्थ ई-संजीवनी से जुड़े शिव शंकर कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.