ई-शिक्षा कोष में फर्जी हाजिरी पड़ी भारी, शिक्षिका निलंबित
कटिहार, अगस्त 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अनियमित उपस्थिति दर्ज करने और विद्यालय संचालन में लापरवाही का मामला सामने आने पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की सहमति से प्राथमिक विद्यालय महेशबथना एससी टोला, बलरामपुर की विद्यालय अध्यापिका श्रीमती गरिमा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना शाखा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिक्षिका पर ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अनियमित एवं अनधिकृत उपस्थिति दर्ज करने, मनमाने ढंग से विद्यालय आने-जाने, विधिवत अवकाश स्वीकृत कराए बिना विद्यालय से अनुपस्थित रहने तथा शिक्षक आचरण के प्रतिकूल कार्य करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के आधार पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.