प्रमुख संवाददाता, जनवरी 28 -- बिहार शिक्षा विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल से शिक्षकों का डेटा लीक होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि शातिर शिक्षकों का ब्योरा लेकर खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का बताकर इन टीचर को एफआईआर की धमकी दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के 60 से अधिक शिक्षकों को पिछले तीन दिनों में इस तरह के कॉल आ चुके हैं। कॉल ही नहीं, शिक्षिकाओं को व्हाट्सएप पर मैसेज भी किया गया है। उन्हें पटना आकर मिलने को कहा जा रहा है। कॉल करने वाला खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता है। शिक्षकों से पूछता है कि यह आपका नंबर है? इस नंबर और ई-मेल पर गलत वीडियो देखे जा रहे हैं। आपको पटना आकर मिलना होगा। नहीं तो आप पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। ई-शिक्षा कोष ऐप से शिक्षकों का नंबर लिए जाने की बात कही जा रही है। शिक्षकों ने कहा कि उन्हें एक ही नंबर...