बिहारशरीफ, मई 20 -- ई-शिक्षा कोष पर शत प्रतिशत शिक्षकों की हाजिरी हर हाल में बनवाएं ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों को हर हाल में स्कूलों से जोड़ें शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिये कई टास्क फोटो 20मनोज02: कलेक्ट्रेट में बुधवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते डीएम शेखर आनंद। शेखपुरा, निज संवाददाता। सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर करने और शिक्षकों की लेटलतीफी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम शेखर आनंद ने शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

शिक्षकों की हाजिरी डीएम ने अधिकारियों को दो टूक लहजे में निर्देश दिया कि ई-शिक्षा कोष ऐप पर शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित करें। साथ ही स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और...