कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज प्रोफाइल को पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में शनिवार से जिला शिक्षा कार्यालय में प्रखंडवार विशेष कैंप का आयोजन शुरू हो गया। इस अभियान के माध्यम से शिक्षकों के सेवा संबंधी विवरण, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य अभिलेखों में मौजूद त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) और विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों के प्रत्येक शिक्षक के ई-शिक्षाकोष प्रोफाइल का मिलान करें। जिन शिक्षकों की प्रोफाइल में किसी प्रकार की त्रुटि है या आवश्यक विवरण अद्यतन नहीं है, उनसे निर्धारित तिथि पर ...