बेगुसराय, मई 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल अद्यतन करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए डीईओ और डीपीओ (स्थापना) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

शिक्षकों की प्रोफाइल अद्यतन प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की प्रोफाइल अब भी अधूरी है। इसके कारण विभागीय सूचनाओं एवं सेवाओं के सुचारु संचालन में कठिनाई हो रही है। सभी शिक्षकों की प्रोफाइल में शामिल 54 अनिवार्य फील्ड का अद्यतन कार्य 5 जून तक हर हाल में पूरा कराये जाने का निर्देश दिया गया है। ताकि विभागीय डाटाबेस को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके। विभाग के अनुसार शिक्षक प्रोफाइल में कुल 54 अनिवार्य फील्ड हैं। इनमें से कई शिक्षकों द्वारा अब तक सभी आवश्यक जानकारियां नहीं भर...