बेगुसराय, अगस्त 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अधूरी पड़ी शिक्षकों की प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए 28 अगस्त तक का अंतिम अवसर दिया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्थानांतरण प्रक्रिया के बाद शिक्षकों का प्रोफाइल होगा अपडेटअद्यतन निर्देश प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने 19 अगस्त को सभी डीईओ और डीपीओ स्थापना को पत्र जारी कर शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विभाग ने मई माह में पहले ही ई-शिक्षाकोश पर शिक्षक, छात्र और विद्यालय की सूचना अपडेट करने का आदेश दिया था। मई वाले पत्र में इसे अंतिम अवसर भी बताया गया था। लेकिन बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 के तहत अधिशेष शिक्षकों के समायोजन (समानुपातीकरण) की प्रक्रिया में कई शिक्षकों की प्रोफाइल अधूरी होने की शिकायत मिली। इसी कारण विभाग...