किशनगंज, मई 14 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) नासिर हुसैन ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अत्यधिक दूरी से उपस्थिति दर्ज किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के 07 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया है। इस संबंध में संबंधित शिक्षकों को दो दिनों के भीतर अपना जवाब समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- युवा 2उपस्थिति की समीक्षा डीईओ श्री हुसैन ने बताया कि 14 मई को ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कुछ शिक्षक 100 किलोमीटर से अधिक दूरी से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। पोर्टल के तकनीकी आंकड़ों से यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं किशनगंज जिला से बाहर रहते हुए "मार्क ऑन ड्यूटी" बना रहे थे। यह भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज नहीं ...