बगहा, मई 31 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय ई शिक्षकोष पोर्टल पर पहले छात्रों का डाटा अपडेट किया गया अब शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों का भी डाटा और प्रोफाइल अपडेट करने का दिशा निर्देश जारी हो गया है। जिससे कि एक क्लिक और शिक्षकों से संबंधित सारी जानकारी विभाग को पता चल सके। इसमें शिक्षकों से संबंधित 54 प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी इसे लेकर प्राथमिक शिक्षा के निदेशक सज्जन आर द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है जिसमें उन्होंने कहा कि समीक्षा के क्रम में पाया गया है कि शिक्षक प्रोफाइल को अद्यतन करने की प्रगति काफी धीमी है एवं अभी भी बड़ी संख्या में शिक्षकों का प्रोफाइल अद्यतन नहीं है अथवा उनके प्रोफाइल में कई सूचनाओं की प्रविष्टि नहीं की गयी है। शिक्षक प्रोफाइल के तहत कुल 54 अनिवार्य फिल्ड है, जिसे भरा जाना आ...