ई-वे बिल की नई व्यवस्था पर व्यापारियों ने जताई चिंता
लखनऊ, जून 4 -- लाटूश रोड स्थित व्यापार मंडल भवन कार्यालय में गुरुवार को राज्य कर विभाग और व्यापारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने ई-वे बिल निरस्तीकरण के लिए लागू की गई नई व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ई-वे बिल की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद परिवहन में होने वाली देरी के कारण व्यापारियों को दोबारा बिल जनरेट करना पड़ता है, जिससे व्यापार में अनावश्यक बाधाएं और कठिनाइयां आ रही हैं। इस अवसर पर विभाग की ओर से ज्वाइंट कमिश्नर उदय प्रताप सिंह, उपायुक्त राखी सिंह, अनिल कुमार, पूनम गुप्ता, प्रमोद विश्वकर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारी संवाद में दी जीएसटी की जानकारी वहीं व्यापार मंडल की तरफ से सतीश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल सहित कई व्यापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.