नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। भजनपुरा थाना क्षेत्र स्थित सुभाष विहार में शनिवार देर रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक ई-वेस्ट कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कारोबारी बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके घर की बालकनी का कांच टूट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित 33 वर्षीय नावेद अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह गली नंबर-16, सुभाष विहार में परिवार के साथ रहते हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट रीसाइक्लिंग का काम करते हैं। तीन अक्तूबर की रात करीब 2:40 बजे घर के बाहर शोर-शराबा सुनकर वह बालकनी में पहुंचे तो हेलमेट पहने दो स्कूटी सवार बदमाश सड़क पर खड़े दिखे। कारोबारी को देखते ही आरोपी गोलियां चलाने लगे। गोली सीधे उनकी रेलिंग के कांच पर लगी। जान बचाने के लिए नावेद तुरंत अंदर छिप गए। इसके बाद भी बद...