भदोही, अगस्त 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डिजिटल का दायरा और बढ़ाया जाएगा। स्कूल की स्मार्ट टीवी को डीटीएच से संबद्ध किया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय से इसका निर्देश दिया गया है। इससे स्कूल टाइम के बाद छात्राएं शैक्षिक गतिविधि से जुड़े ई-विद्या के पांच निशुल्क चैनल देखकर अतिरिक्त ज्ञान प्राप्त कर सकती हैं। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में कुल छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें भदोही, ज्ञानपुर, औराई, डीघ और सुरियावां ब्लॉक शामिल है। इन विद्यालयों में 500 बालिकाएं पंजीकृत हैं। इन स्कूलों को डिजिटल शिक्षा की मुहिम से जोड़ने के लिए पिछले वर्ष सभी कस्तूरबा विद्यालयों में डिजिटल कक्षाओं की व्यवस्था की गई। अब सभी डिजिटल कक्षाओं को डीटीएच से जोड़ा जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्ष...