गुमला, जुलाई 29 -- गुमला संवाददाता। जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अब ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों, सहायक अध्यापकों और छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति शत-प्रतिशत दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के विरुद्ध साप्ताहिक समीक्षा के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीईओ कविता खलखो ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। यह भी पढ़ें- शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया स्थगितनिर्देशों का कार्यान्वयन जारी निर्देश में कहा गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश तथा विभागीय सचिव की अध्यक्षता में हुई व...