देवघर, जून 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड में ई-विद्यावाहिनी ऐप के माध्यम से छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले दो विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहनपुर ने दोनों शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संबंधित तिथि का एक दिन का मानदेय भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

कार्रवाई के कारण इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा जारी पत्रांक-373, दिनांक 23 जून 2026 के अनुसार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गौरा (रढ़िया) एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठाढ़ियारा-1 (झिल्लीघाट) के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि 22 जून 2026 को ई-विद्यावाहिनी ऐप में छात्रो...