बांदा, मई 18 -- बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब ई-वाहनों की बिक्री में उछाल आ रहा है। पहले जहां दस से 20 ई-स्कूटी की बिक्री हर रोज होती थी, वहीं अब यह आंकड़ा 70 से 80 पहुंच गया है। डीलरों का कहना है कि 30 से 45 हजार रुपये तक में एक-एक माडल में ई-स्कूटी आ गई हैं। यह लो-स्पीड गाड़ी हैं। लोकल स्तर पर हर रोज 20 से 40 किलोमीटर तक चलने वाले कामकाजी युवतियों, महिलाओं व लोगों के लिए बहुत अच्छी हैं। वहीं ई-स्कूटी खरीदने आए ग्राहकों ने कहा कि पेट्रोल महंगा हो रहा है। इसलिए अब ई-वाहन लेना ही ज्यादा बढ़िया है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने सोमवार को शहर के ई-वाहन शोरूम में पड़ताल की। डीलरों ने बताया कि अभी जनपद में ई-कार व ई-बसों के शोरूम नहीं हैं, लेकिन लोग कानपुर व लखनऊ से ई-कार खरीदकर अब ला रहे हैं। मांग जिस हिसाब से बढ़ रही है...