रांची, सितम्बर 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि वित्त विभाग के आदेश के अनुपालन में शिक्षा विभाग की ओर से समय पर तैयारियां पूरी हो पाईं। इससे एक-दो जिलों को छोड़कर शेष में सितंबर का मासिक वेतन कोषागार में पेश नहीं किया जा सका। 30 सितंबर माह का अंतिम कार्यदिवस रहा और ऐसे में समय पर शिक्षकों का वेतन भुगतान सम्भव नहीं हो रहा है। कहा, वित्त सचिव ने 30 जुलाई के एक आदेश में सभी विभागीय प्रधान को यह निर्देशित किया है कि माह के अंतिम बैंक कार्यदिवस को कर्मियों का वेतन भुगतान होना सुनिश्चित किया जाए। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक दत्ता और संगठन महामंत्री असदुल्लाह ने शिक्षा सचिव से मांग की कि जल्द डीडीओ के डिजिटल सिग्नेचर को एप्रूवल...