फतेहपुर, जुलाई 31 -- फतेहपुर। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना और नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में विभागीय पोर्टल के माध्यम से ई-लॉटरी से लाभार्थियों का चयन किया गया। डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में आवेदकों की मौजूदगी में चयन संपन्न हुआ। नामित नोडल अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि कुल 157 पात्र आवेदन प्राप्त हुए थे। जिले के लक्ष्य के तहत 28 लाभार्थियों में 14 महिला और 14 पुरुष आवेदकों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना की कुल लागत दो लाख रुपये निर्धारित है, जिसमें अधिकतम 80 हजार रुपये का अनुदान डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Amroha News: स्वदेशी गोसंवर्धन योजना के लिए 28 लाभा...