श्रावस्ती, मार्च 6 -- श्रावस्ती, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में पांच कृषि यत्रों के लिए ई-लॉटरी निकाली गई। डीएम की मौजूदगी में आयोजित ई-लॉटरी में चयनित किसानों को कृषि यंत्र खरीद कर दस दिन में उसकी रसीद जमा करनी होगी। कृषि विभाग की ओर से संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ काप रेज्डयू कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत कृषि में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग की गयी थी। ऐसे में पांच यंत्रों के लिए 34 किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग की थी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में ई-लॉटरी में सुपर सीडर, हैरो, लेजर लेंड लेवलर, स्ट्रा रीपर एवं पावर वीडर के लिए किसानों का चयन किया गया। उप कृषि निदे...