धनबाद, अप्रैल 19 -- जिले में बंद पड़ी शराब दुकानों की बंदोबस्ती के लिए आयोजित ई-लॉटरी प्रक्रिया में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका। कुल 10 दुकानों के लिए कराई गई लॉटरी में महज पांच दुकानों का ही सफलतापूर्वक आवंटन हो पाया, जबकि शेष पांच दुकानों के लिए या तो आवेदन स्वीकृत नहीं हुए या फिर कुछ दुकानों पर कोई आवेदन ही नहीं आया। शनिवार को हुई ई-लॉटरी में पूजा टॉकिज, भूली मोड़, भागा फूसबंगला की कंपोजिट और देशी शराब की दुकान व बोर्रागढ़ की कंपोजिट दुकान की बंदोबस्ती हुई। उत्पाद विभाग के अनुसार निगम क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों की इन दुकानों के लिए चार ग्रुप बनाकर ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया कराई गई थी। यह भी पढ़ें- पलामू के विभिन्न बाजार में खाली पड़े हैं 137 दुकान मार्च माह में लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने, व्यापार में घाटे और भारी शुल्क के कारण दुकानदार...