मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता मे विकास भवन के सभागार में कृषि यंत्रों की समस्त योजनाओं के अंतर्गत जिन कृषकों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-2026 में कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग की गई है उनके चयन हेतु ई-लाटरी आयोजित की। जनपद में कृषि यंत्रों के अनुदान हेतु कृषकों का ई-लॉटरी के माध्यम से ऑनलाइन चयन हुआ है। जिसके चयन/ प्रतीक्षारत का मैसेज कृषक के पंजीकृत मोबाइल पर स्वत: चला गया है। इस दौरान उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, पी.एन.वी के प्रतिनिधि के साथ कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया। चयनित कृषक किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु उप कृषि निदेशक कार्यालय में संप...