बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा, संवाददाता। खरीफ सीजन में अनुदान पर बीज और मिनी किट का वितरण अब सीधे नहीं, बल्कि लाटरी सिस्टम से होगा। किसानों को इसके लिए जनसेवा केंद्रों से ऑनलाइन बुकिंग कराना होगा। इसके लिए दस मई तक का समय निर्धारित किया गया है। उप कृषि निदेशक अभय सिंह बताया कि बीज वितरणमें पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने इस बार बीज वितरण में नई व्यवस्था लागू की है। खरीफ सीजन में मूंग, ज्वार, बाजरा,सांवा, कोदो, रागी, उर्द, मूंग व अरहर, तिल, संकर धान व ज्वार बीज के लिए किसानों को नजदीकी जन सेवा केंद्रों में जाकर कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.